फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों का दबदबा

Thu, 12 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का समापन गुरुवार की शाम पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से जहां गोरखपुर, देवीपाटन और मेरठ के पहलवानों ने बाजी मारी, वही बालिका वर्ग में आजमगढ़ की महिला पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कारागार मंत्री बलराम यादव, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री वसीम अहमद  ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कारागार मंत्री ने कहा कि सपा मुखिया के द्वारा किए गए शिलान्यास के क्रम में यहां जल्द की स्पोर्ट्स हास्टल और विद्यालय की स्थापना की जाएगी।

बालक वर्ग फ्री स्टाइल के 46 किग्रा में देवीपाटन के मनोज तिवारी, 54 किग्रा में गोरखपुर के रोहन यादव, 58 किग्रा में मेरठ के राजीव, 63 किग्रा में देवीपाटन के गोविंद यादव, 69 किग्रा में मेरठ के सेतमान यादव, 76 किग्रा में मेरठ के गोपाल यादव, 85 किग्रा में गोरखपुर के अंकित, 85 से ऊपर भार वर्ग में आजमगढ़ के आशुतोष यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं ग्रीको रोमन बालक वर्ग के 42 किग्रा में गोरखपुर के विनय बलियान, 46 किग्रा में गोरखपुर केेे विकास चौहान, 50 किग्रा में वाराणसी के पंकज यादव, 54 किग्रा में गोरखपुर के रामसमुझ, 58 किग्रा में मेरठ के राजू, 63 किग्रा में देवीपाटन के चंदन, 69 किग्रा में आजमगढ़ के अमित यादव, 76 किग्रा में देवीपाटन के अजीत कुमार, 85 किग्रा में गोरखपुर के तुषार बलियान, 85 से ऊपर भार वर्ग में गोरखपुर के ज्ञान सिंह    यादव ने प्रथम स्थान हासिल  किया।

 वहीं बालिका फ्री स्टाइल के 38 किग्रा में आजमगढ़ की प्रेमशीला मौर्या, 40 किग्रा में सहारनपुर की सविता, 43 किग्रा में आजमगढ़ की नेहा मद्धेशिया, 49 किग्रा में आगरा की लक्ष्मी, 52 किग्रा में आजमगढ़ की हिना, 56 किग्रा में आजमगढ़ सुषमा यादव, 60 किग्रा में आजमगढ़ की उर्मिला, 65 किग्रा में आजमगढ़ की रूबी यादव और 70 किग्रा वर्ग में आजमगढ़ की सुषमा यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कारागार मंत्री ने कहा कि जिले में खेल के विकास के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौलि पांडेय, प्रेम कुमार मिश्र, सुरेश चंद्र उपाध्याय, विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, राधा मोहन गोयल, शंभूनाथ यादव, प्रवीण कुमार यादव, युगांत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें