जिले के विभिन्न महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यमों से संदेश दिया।
ठेकमा : भगवानपुर स्थित एमके राय दीप आदर्श बालिका महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह की शुरुआत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के एनएसएस समन्वयक डा. मो. हसीन खान के दीप प्रज्जवलन से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समझाया गया। अध्यक्षता प्रधान रामरुप यादव और धन्यवाद प्रबंधक महेंद्र राय ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा टीएन मिश्र, केएम सिंह, रवींद्र कुमार पांडेय, सभाजीत आदि थे।
मार्टिनगंज : ग्राम पंचायत फुलेश के ओम प्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के समापन पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक आदिल शेख ने कहा कि बगैर शिक्षा के देश और समाज का विकास नहीं हो सकता। प्रबंधक कृष्णकांत मिश्र ने आभार जताया। अध्यक्षता मातबर मिश्र और संचालन रामाश्रय मिश्र ने किया।
जहानागंज : क्षेत्र के मिर्जापुर खास शाहपुर स्थित श्री भगवती स्मारक महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।