फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान अधेड़ की मौत के बाद भिड़े डॉक्टर और परिजन, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे परिजन इलाज के लिए लेकर 100 शैय्या अस्पताल पहुंचे थे, जहां परिजनों का किसी बात को लेकर डॉक्टर से कहासुनी हो गई थी। जिस पर डॉक्टर ने परिवार के एक सदस्य के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया था। इसकी जानकारी होने पर परिजन भी शुक्रवार को थाने पर पहुंचे और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने व जेब से 20 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के गनपतपुर मिश्रौलिया गांव निवासी 58 वर्षीय रामफेर मिश्र बृहस्पतिवार को घर के पास ही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले गए। यहां पर कोरोना संक्रमण के चलते इलाज में लापरवाही बरतने पर डॉ. संतोष वर्मा से परिजनों का कुछ विवाद व कहासुनी हो गई। वहीं इलाज समय से न शुरू होने के चलते रामफेर की मौत भी हो गई। रात में ही डॉ. संतोष ने अतरौलिया थाने पर तहरीर देकर रामफेर के परिवार के एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दिया। शुक्रवार की सुबह इस बात की जानकारी होने पर रामफेर के परिवार के लोग भी शिक्षक नेता अभिमन्यु यादव व साकेत महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद यादव के साथ थाने पर पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने के साथ ही मृतक की जेब में रखे 20 हजार रुपये डॉक्टर संतोष द्वारा निकाल लिए जाने का आरोप लगाया। अभिमन्यु यादव ने कहा कि फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज हुआ तो शिक्षक संघ चुप नहीं बैठेगा। इस दौरान लोगों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में देव नारायण मिश्र, रणविजय यादव, रामहित यादव, डब्बू तिवारी, रमेश यादव, अवनीश पांडेय, सुरेंद्र यादव, डॉ. शविकुमार राजभर, संतोष निषाद समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक माखन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें