फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल चिकित्सक की मौत

सार

आजमगढ़ में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एपी सिंह की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी मौत से शहर और चिकित्सक समुदाय में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर में मंगलवार की शाम सड़क हादसे में घायल हुए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. एपी सिंह की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनकी मौत से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

होम्योपैथ के चिकित्सक डॉ. एपी सिंह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम लगभग चार बजे पहाड़पुर स्थित गौशाला से सेवा कार्य कर पैदल ही शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज के पास अपने आवास लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उनका लखनऊ मे इलाज चल रहा था। जहां बृहस्पतिवार की भोर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉ. एपी सिंह की पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. माधुरी सिंह भी चिकित्सक हैं और पुत्र-पुत्री दोनों ही इस पेशे से जुड़े हैं। उनके निधन से चिकित्सक समाज, धार्मिक संगठनों और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें