मुबारकपुर। कस्बे के अलीनगर के चि कित्सक पिता-पुत्री भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ने वाराणसी में अपनी जांच कराई थी। वहीं, इलाज के दौरान पिता की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, स्वास्थ्य महकमा आधिकारिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। कस्बे में कोरोना सें मौत से दहशत का आलम हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव ने बताया कि कस्बे के अलीनगर निवासी 65 वर्षीय चिकित्सक को एक सप्ताह पहले कुछ दिक्कत हुई थी। वो इलाज के वाराणसी गए थे। चिकित्सक पिता-पुत्री दोनों ने अपनी कोविड-19 की जांच कराई थी। दोनों की ही रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों वहीं, पर आइसोलेट थे। शुक्रवार सुबह चिकित्सक पिता की मौत हो गई। इसकी पुष्टि परिजनों ने भी की है। हालांकि अभी तक इसकी बीएचयू से आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। चिकित्सक पुत्री का इलाज वाराणसी में ही चल रहा है। कोरोना संक्रमण से मौत के बाद कस्बे में दहशत की स्थिति है। पिछले कुछ दिनों से कस्बे लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं।