फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद में चिकित्सक और भाजपा नेता पर आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर हर्रा की चुंगी निवासी मयंक गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे डॉक्टर नदीम अहमद अपने लगभग 50 समर्थकों के साथ उनके बलरामपुर स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान गेट का ताला गैस कटर से काट दिया गया, गेट पर लिखा नाम तेजाब डालकर मिटाया गया और कार्यालय में लगी सीसीटीवी का डीवीआर तोड़कर उठा ले जाया गया। आरोप है कि मूर्ति को भी खंडित कर उठा ले गए। मामला कोतवाली में पहुंचा। देर रात तक कोतवाली में पंचायत होती रही।
विज्ञापन

भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर का विरोध करने पर हमलावरों ने उनके शुभचिंतकों के साथ गाली-गलौज व जानलेवा हमला करने की कोशिश की। मयंक का कहना है कि इस घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध है और हमलावर पिस्टल व डंडे लेकर धमकी दे रहे थे। उधर, डॉ. नदीम अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि उन्होंने जून 2025 में बलरामपुर मौजा में करीब 7500 वर्गफीट जमीन खरीदी थी और निर्माण कार्य शुरू किया। आरोप है कि मयंक गुप्ता, जो भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष भी बताए जाते हैं, अपने 15–20 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों व ठेकेदार को गाली-गलौज करते हुए काम बंद करने की धमकी दी। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर विवाद गहराने पर पुलिस ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। अदालत द्वारा जारी अंतरिम आदेश के पालन की बात भी की गई है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें