फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना हेलमेट पहने आने वाले चालकों के वाहनों में न भरें ईंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की नो हेलमेट, नो फ्यूल नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए बृहस्पवितार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सीमा सिंह ने अपने कार्यालय में पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की। कहा कि बिना हेलमेट पहने आने वाले चालकों के वाहनों में ईंधन न भरें। साथ ही पेट्रोलपंप संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं विनम्र पूर्व क उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

डीएसओ सीमा सिंह ने कहा कि अभी हमें सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों व सहयात्री को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करना है। इसके लिए स्कूली स्तर पर बच्चों को जागरूक करेंगे, जो घर जाकर अपने माता-पिता को जागरूक करेंगे। साथ ही प्रत्येक पेट्रोल पंप पर बैनर व होर्डिंग लगाने हैं। इसके अलावा जागरूकता रैली व प्रभात फेरी भी निकाली जाएंगी।पेट्रोलपंप एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल ने कहा कुछ स्तरों पर जागरूकता के लिए होर्डिंग व बैनर लगा दिए गए हैं। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन इस कार्य में पेट्रोल पंप स्वामियों का साथ हर स्तर पर दे। बैठक में एआरओ देवेंद्र प्रताप सिंह, पेट्रोलपंप एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल समेत अन्य सेल्स ऑफिसर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें