फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव में वेतन भी नहीं दे रहे दुर्व्यवहार अलग से

Tue, 03 Jul 2018 11:51 PM IST
Azamgrah
विज्ञापन
पासपोर्ट
विज्ञापन
जीयनपुर कस्बे में स्थित एक प्राइवेट ट्रेनिंग संचालक द्वारा मालदीव भेजे गए आठ लोगों के साथ वहां पर कंपनी के लोग दुव्र्यहार कर रहे। सभी लोगों से जहां अधिक काम लिया जा रहा। वहीं निर्धारित तनख्वाह भी नहीं मिल रही। तबियत खराब होने के बावजूद इन लोगों से काम लिया जा रहा। परिवार के लोगों ने मंगलवार को जीयनपुर थाने में तहरीर देकर कंपनी संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दिए। साथ ही पुलिस से विदेश गए लोगों को वापस बुलाने की मांग किया।  
विज्ञापन



मालदीव में फंसे लोगों में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरखोरी गांव निवासी शिवधर, कप्तानगंज थाने के कौडिय़ा गांव निवासी लालजी सैनी, कप्तानगंज बाजार निवासी महंगू राम, महराजगंज थाने के नैनीजोर देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी इंद्राज यादव, सिधारी थाने के चंडेश्वर गांव निवासी महेंद्र, सत्यप्रकाश मौर्य, प्रदीप खरवार आदि आठ लोग शामिल हैं।


घर वालों का आरोप है कि यह सभी लोग जीयनपुर कस्बे में स्थित एक प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर संचालक की मदद से मालदीव गए। ट्रेनिंग संचालक ने सभी लोगों से 80-80 हजार रुपये लेने के बाद विदेश भेजा। करीब तीन माह पूर्व मालदीव गए इन लोगों को जिस कंपनी के लिए बात हुई थी। वहां काम न कराकर किसी दूसरी कंपनी में काम कराया जा रहा।
विज्ञापन



इन्हें निर्धारित तनख्वाह भी नहीं मिल रही। तबियत खराब होने पर दवा भी नहीं दिलाई जा रही। इनके घर वालों ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर ट्रेनिंग सेंटर संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने और मालदीव में फंसे लोगों को वापस बुलाने की मांग की है। सीओ सगडी़ सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें