फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मातहतों संग लिया मतदान का जायजा

विज्ञापन
सदर तहसील में स्नातक एमएलसी के मतदान के दौरान निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने तहसील सदर, शिब्ली डिग्री कालेज एवं क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय जहानागंज बूथ का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 20 विकास खंडों, दो तहसीलों और एक शिब्ली डिग्री कालेज के कुल 23 मतदेय स्थलों पर मतदान का कार्य कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार सकुशल संपन्न हो गया। सभी पोलिंग स्टेशनों पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। उन्होंने सभी मतदाताओं से कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। डीएम द्वारा कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया एवं कोविड हेल्प डेस्क पर लगे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मतदाता मतदान करने आ रहे हैं, उनके हाथों को सैनिटाइज कराएं एवं ग्लब्स उपलब्ध कराएं। मास्क का भी ध्यान रखें एवं उन्हें मास्क पहनने के लिए जागरूक भी करें। इसी के साथ ही मतदाताओं का थर्मल स्कैनर के द्वारा तापमान की जांच करें। साथ ही आने वाले मतदाताओं का रजिस्टर में नाम, पता व मोबाइल नंबर एवं वोटर आईडी नंबर दर्ज करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पोस्टल बैलट के द्वारा हो रहे मतदान का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें