फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोषों पर नहीं होगी कार्रवाई ः डीएम

Wed, 27 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक वाक्य लिखे कागज से निर्मित दोने को लेकर मुबारकपुर में उपद्रव के बाद अब प्रशासन अमन कायम करने में जुुटा है। इसी क्रम में मंगलवार को मुबारकपुर थाने में शांति समिति की बैठक की गई। डीएम और एसपी ने मुबारकपुर वासियों को यकीन दिलाया कि घटना में निर्दोष व्यक्तियों को नहीं फंसाया जाएगा। दोषी व्यक्तियों को छोड़ा भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि मुबारकपुर में जिस तरह से अचानक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था, इसके पीछे लोगों की अशिक्षा और गरीबी है। क्योंकि अशिक्षित व गरीब के पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। उन्हें आसानी से गलत राह पर बहका दिया जाता है। एसपी ने कहा कि हर जगह 99 प्रतिशत अच्छे लोग होते हैं और एक प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं जिनका समाज से कोई सरोकार नहीं होता, वही लोग समाज में वैमनस्यता फैलाते हैं। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि मुबारकपुर के मामले की जांच देश-प्रदेश की कई एजेंसियां कर रही हैं। जांच में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें