फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने निकले आजमगढ़ के डीएम जाम में फंसे, पैदल गए कोतवाली, कोतवाल को लगाई फटकार

Tue, 15 Feb 2022 02:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दिन कोतवाली और चौकियों पर ईवीएम ठीक करने के लिए टेक्नीशियन रखे जाएंगे।
विज्ञापन
जीयनपुर में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते डीएम अमृत त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी जीयनपुर में जाम में फंस गए। इसकी वजह से वह पैदल ही जीयनपुर कोतवाल के लिए चल दिए। डीएम ने कोतवाल को फटकार लगाई और बड़े वाहनों को बाजार के बाहर ही रोक कर चरणबद्ध तरीके वाहनों को निकलवाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


वहीं क्षेत्र में गंदे पड़े शौचालय व नालों को देखकर अधिशासी अधिकारी जीयनपुर को एक सप्ताह के अंदर सफाई कराने का निर्देश दिए। सफाई की निगरानी की जिम्मेदारी जीयनपुर में तैनात बीट सिपाही को दी। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकले थे।

जीयनपुर चौक पर जाम में फंस गए तो पैदल ही वह कोतवाली की तरफ चल दिए। वहां पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने कोतवाल को जमकर फटकार लगाई और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए निर्देश दिए। इस बीच स्थानीय लोगों से साफ-सफाई और नालियों के बारे में जानकारी ली।

सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव को तलब किया। डीएम ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर जितने भी बेकार पड़े शौचालय हैं वह चालू हो जाने चाहिए। नगर की साफ-सफाई ठीक हो जाए अन्यथा एक सप्ताह के अंदर के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

कोतवाली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दिन कोतवाली और चौकियों पर ईवीएम ठीक करने के लिए टेक्नीशियन रखे जाएंगे। एक जोनल मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया जाएगा ताकि किसी तरह की ईवीएम में खराबी आने पर तत्काल ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें