फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाली में डीएम-एसपी ने सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
शहर कोतवाली में जन सुनवाई करते एसपी सुधीर कुमार सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के दूसरी लहर के चलते बंद थाना समाधान दिवस की इस शनिवार से शुरूआत हो गई। पहले थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने जहां शहर कोतवाली में जनता की समस्याओं को सुना तो वहीं डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने रानी की सराय थाने में जनसुनवाई किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर थानों पर आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस को स्थगित कर दिया गया था। अब कोरोना का संक्रमण काफी कम हो गया है। ऐसे में जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर थानों पर आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस को इस शनिवार से पुन: शुरू कर दिया गया है। शहर कोतवाली पर कुल आठ प्रार्थना पत्र आए। जिसमें दो पुलिस विभाग से संबंधित तो छह राजस्व विभाग से संबंधित थे। जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसपी ने शहर कोतवाली के अलावा रानी की सराय थाने पर भी कुछ समय दिया। वहीं डीआईजी ने रानी की सराय थाना के अलावा गंभीरपुर थाने पर भी जनता की समस्याओं को सुना। अहरौला संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह व सीओ बूढ़नपुर गोपाल स्वरूप बाजपेई ने जनता की समस्याओं को सुना। छह प्रकरण आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मेंहनगर थाने पर कुल 15 शिकायतें आई। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बरदह थाने पर एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश मिश्रा ने जनता की समस्याओं को सुना कुल 12 प्रार्थना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें