आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वाथ्य समिति, शासी निकाय की बैठक हुई। जननी सुरक्षा योजना भुगतान, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, विलेज प्रोफाइल स्टेटस्, गर्भवती महिलाओं का पंकीकरण, चाइल्ड पंजीकरण, आशाओं का भुगतान, आयुष ओपीडी व टीवी के मरीजों के अंकन की समीक्षा की गई। एमओवाईसी को निर्देश दिए कि नियमित टीकाकरण कराते रहे। ड्यू लिस्ट नियमित बनाए। कोरोना संक्रमण को लेकर सीएमओ को प्रतिदिन 300 लोगों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में सुधार लाएं। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में बिलरियागंज, जहानागंज, मार्टिनगंज, पवई, सठियांव, मुबारकरपुर एवं चाइल्ड पंजीकरण में बिलरियागंज, जहानागंज, पवई, सठियांव, मुबारकपुर व तहबरपुर की बेहद खराब प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। सुधार न लाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का द्वितीय चरण एक से 31 जुलाई 2020 तक चलना है। एसीएमओ डा. एके सिंह को निर्देश दिए कि अभियान को सफलपूर्वक संचालन कराएं। कोरोन पाजिटिव की कांटैक्ट हिस्ट्री की ट्रेसिंग ठीक से कराएं। प्रतिदिन 300 व्यक्तिों की सैम्पलिंग कराए। सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसीएमओ डा. संजय, डा. एके सिंह, डा. परवेज अख्तर, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अमिता अग्रवाल उपस्थित रहे।