फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारियों संग की बैठक, कहा : प्रोटोकाल का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
नेहरु हाल में व्यपारियों को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सोमवार से जनपद में शापिंग माल्स, होटल, रेस्टोरेंट आदि खोले जाने हैं। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता को सुनिश्चित कराने के लिए डीएम राजेश कुमार ने रविवार को नेहरू हाल सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि देखने में आ रहा कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। आप सभी लोग अपनी सुरक्षा स्वयं करें। ग्राहकों से दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएं। एक समय में दुकानों पर पांच से ज्यादा व्यक्ति एकत्रित न हों। दुकानों में प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजर रखें। दुकानों पर जो लोग बैठें वह भी मास्क व ग्लव्स लगा कर रहे और ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। यदि कोई प्रतिष्ठान या ग्राहक कोरोना की रोकथाम के उपायों का अनुपालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने दवा विक्रेताओं से कहा कि सैनेटाइजर व थर्मल स्कैनर का रेट बढ़ाकर बिक्री न किया जाए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक, सीओ सिटी ईलामारन सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें