फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश की संभावना को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने चेतावनी जारी की है। सभी को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिया है। कहा कि आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलेें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर तक भारी वर्षा की आशंका जताई जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी लोग पूरी सावधानी बरतें। पुराने जर्जर भवनों से सावधान रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
सड़कों पर निकलें तो खुले सीवर, बिजली के तार व खंभों से बच कर आवाजाही करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पीने के पानी को उबाल कर पीयें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन की गोलियां प्राप्त कर लें। जरूरत पड़ने पर किसी भी चिकित्सीय आपातकाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9839138740 पर संपर्क करें। अन्य किसी समस्या के लिए जनपद स्तर पर स्थापित इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 05462-220220 एवं 9454417172 पर समस्या दर्ज कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने निजी कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्ष व सक्षम अधिकारी को अपने स्तर से अवकाश घोषित करने के संबंध में उचित निर्णय लेने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य महकमे को सतर्क रहने का निर्देश : आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि समस्त राजकीय चिकित्सालय, समस्त सीएचसी, पीएचसी अस्पताल हाई अलर्ट पर रहें। ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश, करंट एवं जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कर लें। आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। औषधियों इत्यादि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। कहा कि सभी सरकारी तथा इमरजेंसी सेवा कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें