फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएचटीसी की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। डीएम ने जनपद में कार्यरत कार्यदायी एजेंसी के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान परियोजना की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसमें एलसी इंफ्रा को द्वितीय फेज में 250 वॉटर सप्लाई स्कीम पर कार्य करना है। इसमें उनके द्वारा मात्र 180 स्कीमों पर कार्य प्रारंभ किया गया है। समीक्षा के दौरान एफएचटीसी की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे फील्ड टेस्ट की ट्रेनिंग के कार्यों की समीक्षा की। जिसके अंतर्गत जनपद में 18910 महिलाओं को प्रशिक्षण देना था, जिसके सापेक्ष मात्र 9078 महिलाएं ही प्रशिक्षित हुई हैं।
विज्ञापन

जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे समस्त कार्यों की समीक्षा आपके माध्यम से किया जाए एवं कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम राम बिहारी अग्रवाल, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई से रेखा केशरी, जिला समन्वयक राजमुनि यादव, कार्यदायी संस्था एलसी. इंफ्रा एवं जीए. इंफ्रा के प्रतिनिधि, टीपीआई प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें