फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएम ने किया सिंगल डोनर प्लेटलेट एफेरेसिस मशीन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुऱ। मंडलीय जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में बुधवार को सिंगल डोनर प्लेटलेट एफेरेसिस मशीन का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया। डीएम ने सभी से अपील किया कि इस मशीन के लाभ की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से किया गया था। प्रमुख अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सिंगल डोनर प्लेटलेट एफेरेसिस निशुल्क उपलब्ध होगा, जबकि निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में इसका शुल्क 9500 निर्धारित है।
विज्ञापन

वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अनूप यादव ने इसे मरीजों के लिए वरदान बताया। इस दौरान मशीन संचालन का प्रशिक्षण कंपनी इंजीनियर शुभम शुक्ला एवं अखिलेश तिवारी ने दिया। अंत में सीएमओ डॉ. अब्दुल अजीज ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अपर निदेशक, डॉ. वीके सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. रामकेवल पासवान सहित चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें