फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएम एक्शन मोड में, आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों पर समीक्षा, कंप्लेन पर कार्रवाई तय

Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी एक्शन मोड में दिखे और कहा कि डिफाल्टर कैटेगरी की शिकायतों पर कार्रवाई तय की जाएगी। ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को शासनादेश का गंभीरता से अध्ययन करने और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों के पास आईजीआरएस पोर्टल का लॉगिन और पासवर्ड होना चाहिए। जिला स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले गांवों में जाकर शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आवेदनों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


साथ ही, दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कहा। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर डिफॉल्टर श्रेणी की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और असंतुष्ट फीडबैक वाले गांवों में भ्रमण न करने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल निस्तारण और भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को सठियांव ग्राम में अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, एलडीएम को डिफॉल्टर श्रेणी में दर्ज बैंकों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने और बैंक मैनेजरों से समन्वय करने को कहा।

पुलिस विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को बार-बार आने वाली शिकायतों की समीक्षा कर उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही, विद्युत, आईसीडीएस, पंचायती राज सहित अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को दो दिन के भीतर डिफॉल्टर शिकायतों को समाप्त करने और अगली बैठक में ऐसी स्थिति न होने की चेतावनी दी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डडीओ संजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें