फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत लेकर पहुंचे प्रधान पति से डीएम ने पूछी टीकाकरण की स्थिति

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्राम प्रधान से वार्ता करते डीएम अमृत त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अगर आप गांव के प्रधान हैं और किसी कार्य से डीएम के पास जा रहे हैं तो अपने गांव के टीकाकरण और बूथ आदि की स्थिति का ठीक से पता कर लें। डीएम अमृत त्रिपाठी इस संबंध में पूछताछ कर सकते हैं। सोमवार को शिकायत लेकर पहुंचे एक प्रधानपति से डीएम ने टीकाकरण बारे में पूछताछ की तो वे बगलें झांकने लगे।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय रोज की तरह ही सोमवार को भी फरियादियों की भीड़ थी। दोपहर 12 बजे डीएम अपने कार्यालय से बाहर निकले और वहां खड़े होकर लोगों की बात सुनने लगे। एक महिला ने अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने का अनुरोध किया तो डीएम ने उनकी बेटी से पूछा पूछा किस क्लास में पढ़ती हो। उसने बताया कि वह सेंट जेवियर्स में पढ़ती है। तब डीएम ने पूछा कि सेेंट जेवियर्स कौन थे? इसका बच्ची कोई जवाब नहीं दे सकी। तब डीएम ने पूछा कि किमी और मीटर में कौन बड़ा है? इस पर बच्ची ने बताया कि किमी तो डीएम ने उसे शाबाशी दी और कहा कि उसके प्रवेश के लिए प्रयास करेंगे। तभी महराजगंज विकास खंड के रूद्रपुर महवी गांव की प्रधान के पति ने डीएम को शिकायत का पत्र देना शुरू किया। डीएम ने उनसे टीकाकरण के संबंध में जानकारी मांगी। प्रधान के पति कोई उत्तर नहीं दे सके। डीएम ने कहा कि मंगलवार को पूरी जानकारी के साथ आइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें