फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर जाम से जूझा शहर

Wed, 11 Nov 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर बुधवार को पूरा शहर जाम में फंसा रहा। नो इंट्री के बाद भी वीआईपी गाड़ियों के चौक क्षेत्र  में प्रवेश कर जाने से खरीदारी के लिए निकले लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


रोड पर  वाहनों को खड़ा कर देने से यातायात पुलिस भी जाम से निजात दिलाने के बजाय मूकदर्शक बने रहे।
 दीपावली पर शहर की सड़कों की पटरियां मिठाई, मूर्तिर्यों की दूकानों और  पूजा पूजा पंडालों से पट गई थी।

 दूकानदारों ने तो आधी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था। सुबह से  ही लोग मिठाई और लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों की खरीदारी के लिए निकल पड़े थे। शाम होने पर लक्ष्मी पूजा के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।

 इस दौरान नो इंट्री के बाद भी वीआईपी लोगों के वाहनों का शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में आना-जाना जारी रहा।
यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस उस समय पीछे हट जा रही थी,

जब कोई वाआईपी वाहन दिखाई देता था। रोक के बाद भी वाहनों के प्रवेश कर जाने से दिन भर बड़ादेव से चौक, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी, पहाड़पुर, तकिया, कोट, सिधारी, हरबंशपुर, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था चरमराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें