फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले में बनेगा तीसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, पहली से इंटर तक एक छत के नीचे होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीसरे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बूढ़नपुर तहसील के लोहरा गांव और फूलपुर तहसील के बसई अशरफपुर गांव में जमीन देखी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन जल्द ही दोनों में से किसी एक स्थान का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजेगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में पहले से दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माणाधीन हैं।
इससे पहले सदर तहसील के जहानागंज ब्लॉक के सेमा और निजामाबाद तहसील के मिर्जापुर ब्लॉक के मुस्तफाबाद में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों विद्यालयों का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तीसरे विद्यालय के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में मॉडल कंपोजिट विद्यालयों की संख्या तीन हो जाएगी। प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक के करीब दो हजार विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता होगी।
प्रत्येक विद्यालय में करीब 30 कक्ष बनाए जाएंगे। विद्यार्थियों को एक ही परिसर में प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक शैक्षणिक माहौल विकसित किया जाएगा।
कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग की अलग-अलग कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च कक्षाओं में विषयवार बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

00

स्मार्ट क्लास, लैब और डिजिटल लाइब्रेरी होगी

आजमगढ़। विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन प्लेटफॉर्म और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। स्मार्ट क्लास के साथ डिजिटल उपकरण, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। इसके अलावा खेल मैदान और कौशल विकास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

00 वर्जन
मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। भूमि का अंतिम चयन और शासन की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें