विद्युत उपकेंद्र कंधरापुर की क्षमता बढ़ाने के लिए 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उपकेंद्र पर पांच एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में राहत मिलेगी।
गर्मी के दिनों में ओवरलोड के कारण होने वाली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। कंधरापुर उपकेंद्र से मिरिया, चकबिजली, असाधर पट्टी, रेड़हा, शाहपुर, कुंआ देवचंद पट्टी, बरईपुर, जोलहापुर, अखईपुर समेत 20 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
अधिशासी अभियंता मीतरंजन ने बताया कि वर्तमान में उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का एक पावर ट्रांसफॉर्मर लगा है। इससे कई बार फीडरों की ट्रिपिंग के साथ ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए विद्युत निगम ने उपकेंद्र पर पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही उपकेंद्र पर दूसरा पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-वर्जन
कंधरापुर उपकेंद्र पर पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इसके लिए करीब 45 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था और बेहतर होगी। -गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता