फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से गूगल पर दिखेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुत जल्द ही जिले के 2702 परिषदीय विद्यालय गूगल दिखेंगे। कोई भी व्यक्ति गूगल सर्च कर स्कूल का पता लगा सकेगा। नए सत्र से जिले में संचालित प्राथमिक 1737, कंपोजिट 481 व उच्च प्राथमिक विद्यालय 484 को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों की जियो टैगिंग कराई जाएगी। इस काम में जिले के शिक्षकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को गूगल सर्च पर दिखाने के लिए प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से जियो टैगिंग का काम कराया जाएगा। शासन ने दूसरे चरण के कायाकल्प अभियान में स्कूलों के जियो फेसिंग का डाटा लेना अनिवार्य किया है। इसके लिए प्रेरणा के नए वर्जन में संशोधन भी किया गया है। एप में जियो टैगिंग का ऑप्शन जोड़ा गया है। जियो टैगिंग हो जाने पर गूगल पर सर्च करने पर विद्यालयों की लोकेशन पता लग सकेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा फीड करने के साथ ही जियो टैगिंग का भी ऑप्शन दिया गया है। हालांकि कई विद्यालयों को जियो टैग कर दिया गया है। कुछ बाकी है तो उसे भी कर दिया जाएगा। जियो टैग होने से पारदर्शिता बढ़ेगी।
शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने की देनी होगी सेल्फी
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब स्कूल जाने से बच नहीं पाएंगे। नए शैक्षिक सत्र में अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत परिषदीय स्कूलों में प्रेरणा एप प्रभावी होगा। शिक्षकों को विद्यालय में खड़े होकर दो बार सेल्फी के साथ अपनी हाजिरी इस एप पर लगानी होगी। बीएसए ने बताया कि एप व्यवस्था लागू करने के लिए विभाग ने बाधा भी दूर कर ली है। जल्द ही सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को टेबलेट देने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें