फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले की पुलिस को मिले 22 नए पीआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस को मंगलवार को 22 नए पीआरवी की सौगात मिली।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने पूजन व तिलक लगाकर इन वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डायल 112 सेवा आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया का सबसे सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 पर कॉल कर पुलिस, फायर व एम्बुलेंस की मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे डायल 112 सेवा का अधिकाधिक उपयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत इसके माध्यम से मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें