मेजवां। फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन वरिष्ठ अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत योजना के तहत धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी जताते हुए 15 दिन के अंदर फाउंडेशन का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
डीआरएम ने कंटेनर न मिलने पर भी असंतोष व्यक्त किया और जल्द से जल्द कंटेनर बनाकर सभी सामान सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने भवन की छत पर जमी घास, शौचालय, पैनल रूम तथा प्लेटफाॅर्म पर चल रहे पीपी शेल्टर के कार्य की स्थिति देखी।
साथ ही पीआरएस को अन्यत्र शिफ्ट करने और स्टेशन पर बेहतर जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा। सर्कुलेटिंग एरिया का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
डीआरएम लगभग दो घंटे तक स्टेशन पर मौजूद रहकर हर विभागीय कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पीआरओ अशोक कुमार सहित अनेक रेल अधिकारी भी मौजूद रहे।