फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Fri, 06 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टिग्गीपुर गांव में स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को शव दफनाने को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम निजामाबाद भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व कर्मचारियों को लेकर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शव को दफन कराया। एसडीएम ने जमीन का पैमाइश कर विवाद सुलझाने का निर्देश राजस्वकर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन


कस्बा निजामाबाद की रहने वाली सफीउलनिशा (65) पत्नी वकील खां की गुरुवार की दोपहर मौत हो गई। शुक्रवार को परिवार के लोग शव दफनाने के लिए टिग्गीपुर गांव में स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदने लगे। जिस स्थान पर कब्र खोदी जा रही थी। उसे अपनी जमीन बताते हुए निजामाबाद कस्बा निवासी एक कालेज के प्रबंधक अजय यादव ने रोक दिया। अजय का कहना है कि यह जमीन उन्होंने अपनी पत्नी डा. सुमन के नाम बैनामा लिया है। शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने होने की सूचना से हलाकान एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह, सीओ सदर सच्चिदानंद निजामाबाद थाने की पुलिस और राजस्वकर्मियों की टीम लेकर पहुंचे।

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम ने जमीन का पैमाइश कराई। इस दौरान पता चला कि जिस स्थान पर कब्र खोदी जा रही है वह जमीन कब्रिस्तान की है। जबकि अजय यादव इस बात को मानने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पैमाइश पुराने नक्शे से की जानी चाहिए। हालांकि एसडीएम ने अजय को समझाकर शांत करा दिया और लाश उसी कब्र में दफनाई गई। एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुराने नक्शे से पैमाइश कराकर अजय और कब्रिस्तान की जमीन अलग करने का निर्देश कानून गो और लेखपाल को दिया गया है। बगैर फैसला हुए इस तरफ कोई भी शव न दफनाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें