अहरौला। अहरौला बाईपास पर रविवार की सुबह प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थानाक्षेत्र के बुआपुर निवासी परवेज खान ट्रक चालक ने डायल-112 पर सूचना दी कि कुछ कार सवार गाड़ी रोककर मारपीट और रुपये छीनने का प्रयास कर रहे हैं।
चालक का आरोप था कि क्रेटा कार से आए चार अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की।
रुपये छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसे धमकी दी। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए। कार सवार अनिल राय ने ट्रक चालक के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे लोग बाईपास स्थित एक चाय की दुकान पर बैठे थे। उनका कहना है कि चालक से ओवरलोडिंग के संबंध में सवाल किया था। इसी बात के लिए कहासुनी हो गई। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला ओवरलोडिंग से जुड़े विवाद का रहा है। संवाद