रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव में रविवार की सुबह राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाने की बात को लेकर ग्राम प्रधान और कोटेदार के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें प्रधान, कोटेदार सहित 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने प्रधान, कोटेदार सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
प्रधान के पकड़े जाने की सूचना पर गांव के बड़ी संख्या में लोगों प्रधान को छुड़ाने के लिए थाने का घेराव किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को लौटाया।
रौनापार के शाहडीह गांव निवासी कोटेदार भीम यादव (45) रविवार की सुबह अपने दरवाजे पर राशन दे रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव (32) के यहां पहुंचे और राशन वितरण में गड़बड़ी करने और अधिक पैसा लेने की शिकायत की। इसके ग्राम प्रधान धर्मेंद्र अपने कुछ समर्थको के साथ भीम के दरवाजा पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत से उन्हें अवगत कराया। बातचीत के दौरान प्रधान और कोटेदार में कहासुनी होने लगी।
इसी दौरान बात बढ़ने पर दोनों के समर्थक आपस में मारपीट करने लगे और ईंट पत्थर चलने लगे। पथराव के दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, कोटेदार भीम यादव, हीरालाल यादव (40), परमी देवी (62), रामजन्म (26), नारद (30), प्रताप (28), बिरबल (28), रामलखन (38), इंद्रावती (40), सुनीता (32), गुडिय़ा (35) आदि मामूली रूप से घायल हो गए।
प्रधान के पुलिस हिरासत में लिए जाने की सूचना पर प्रधान के समर्थक थाने पहुंचकर थाने का घेराव कर प्रधान को छोडऩे की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों कोसमझ ाकर वापस कर दिया। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया हिरासत में लिया गया है। उनका शांति भंग में चालान किया जाएगा।