फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी के बाद विवाद, थाने में समझौते के बाद पति-पत्नी हुए अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया। दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र देकर समझौता किया और एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। इसके बाद भविष्य में कोई संबंध नहीं रखने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के कुरथुवा गांव निवासी रामाश्रय की पुत्री कुसुम की शादी 19 मई को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तियरी मनिरामपुर गांव निवासी रामशेखर के पुत्र भीम के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद और अनबन शुरू हो गई।
इस पर लड़की पक्ष ने बरदह थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की थी। इस बीच गांव में चर्चा रही कि युवक को कोई बीमारी थी, जिसकी जानकारी शादी से पहले लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन

समझौते के तहत लड़के पक्ष ने शादी में मिले जेवर, कुर्सी, सिंगारदान, बाइक समेत अन्य सामान लड़की पक्ष को वापस कर दिया। वहीं, लड़की पक्ष ने भी अपना निजी सामान लौटा दिया। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया।
थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई गई। आपसी सहमति से दोनों ने सामान का आदान-प्रदान कर समझौता कर लिया और अलग रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें