फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के दिग्गज बलराम को हराने वाले पूर्वमंत्री विभूति प्रसाद निषाद का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया (आजमगढ़)। क्षेत्र के रामपुर खास गांव निवासी एवं पूर्व मंत्री विभूति प्रसाद निषाद का 65 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

विभूति निषाद की गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी। वर्ष 1996 में बसपा ने सपा के दिग्गज नेता बलराम यादव के खिलाफ उन्हें मैदान में उतारा। उस समय बलराम यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में उन्होंने बलराम यादव को हराया था। इस जीत का उन्हें तोहफा देते हुए बसपा शासन काल में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इलेक्ट्रानिक मंत्री बनाया था। इसके बाद उन्हें पार्टी से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। वह काफी दिनों से लीवर कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र तथा दो पुत्रियां है। जिनमें एक पुत्र एवं एक पुत्री की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें