फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओडीओपी उत्पादों के प्रोत्साहन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब इंटरनेशनल, आजमगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. भक्तवत्सल के नेतृत्व में सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बबीता सिंह चौहान से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उद्योगों के विकास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में लायंस क्लब के अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने बबीता सिंह चौहान को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं अशोक कुमार श्रीवास्तव, रवि जायसवाल और सुनील अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बैठक में ओडीओपी योजना के तहत चयनित निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर के साड़ी उद्योग को विशेष प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

डॉ. भक्तवत्सल ने कहा कि ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की साड़ियां आजमगढ़ की पहचान बन चुकी हैं। इन उत्पादों ने जिले को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन इन्हें और अधिक प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। बरसात शुरू होने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें