कुवरं सिंह उद्यान में अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक को संबोधित करते महेश।
- फोटो : AZAMGARH
आदिवासी महासम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा
आजमगढ़। गोंड जनजाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में शत्रुघ्न प्रसाद गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें वाराणसी में एक मार्च को होने वाले प्रथम आदिवासी महासम्मेलन को सफल बनाए जाने पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूइया उइके के अलावा कई मंत्रीगण भी शामिल हो रहे हैं। महासम्मेलन में आजमगढ़ से बड़ी संख्या में समाज के लोग जाएगे। महासम्मेलन में जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। बस कुंवर सिंह उद्यान के पास से प्रात: रवाना होगी। बैठक का संचालन विजय कुमार गोंड ने किया। बैठक में बालचंद्र गोंड, दीपू खरवार, फिरतू गोंड, बराऊ गोंड, संदीप गोंड, राकेश गोंड, रामसकल धुरिया, हीरा लाल गोंड, सूर्यमुखी गोंड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।