फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में मिली गंदगी, सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुहम्मदपुर विकास खंड के सिरसाल गांव के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को समाधान दिवस पर निजामाबाद तहसील में पहुंच सफाईकर्मी की शिकायत की। शिकायत पर गांव में जांच करने पहुंचे डीपीआरओ पहुंचे। इस दौरान सफाईकर्मी भी अनुपस्थित मिला। साथ ही गांव में जगह-जगह गंदगी मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील में मंगलवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जहां पर अधिकारी लोगों की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान मुहम्मदपुर विकास खंड के सिरसाल गांव के ग्रामीण तहसील में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में सफाईकर्मी की तैनाती है लेकिन सफाईकर्मी कभी भी सफाई करने नहीं आता है। जिसके कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि समाधान दिवस समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव में निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाईकर्मी अनुपस्थित मिला। गांव में जगह-जगह कूड़े बिखरे थे। जांच में ग्रामीणों का आरोप पुष्ट हुआ कि सफाईकर्मी नियाज अहमद द्वारा साफ-सफाई में अनियमितता बरती गई है। जिसके आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें