फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ पर कार्रवाई का निर्देश

Sun, 17 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
लोहिया गांव
विज्ञापन
मेंहनगर विकास खंड स्थित लोहिया गांव भदिया में शुक्रवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र शनिवार को जा धमके। उन्होंने गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर विभागीय कार्रवाई करने और पीडब्ल्यूडी के जेई को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप में दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक के साथ भदिया गांव पहुंचे जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल परिसर में चौपाल लगाई जिसमें गांव में कराए गए कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान भोपालपुर से भदिया में हुए पिच मार्ग की ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर प्रांतीय खंड के जेई की अनुपस्थिति और कार्यों में हीलाहवाली पर स्पष्टीकरण लेने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया।

गांव में बिजली कनेक्शन के में जानकारी लेने पर पता चला कि गांव में कटिया कनेक्शन वालों की संख्या अधिक है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और जेई को निर्देशित किया कि तत्काल कनेक्शन दें और अवैध कनेक्शन धारकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार आर्य ने मात्र पूर्व में 39 शौचालय बनाए जाने की बात कही। शेष के बारे में पूछे जाने पर वह कोई उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन


जिस पर जिलाधिकारी भड़क गए और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा को विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। तीन माह के अंदर प्रत्येक परिवार में शौचालय बनाए जाने की हिदायत दी। इंडिया मार्का-2 हैंडपंप के संबंध में जब जिलाधिकारी ने जानकारी चाही तो अवर अभियंता आरडी सिंह गांव में लगे हैंडपंपों की संख्या भी नहीं बता सके। राशन कार्ड के संबंध में ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को शाम तक गांव में कैंप में लगाकर पात्र व्यक्तियों का कार्ड बनाने को कहा।

इस दौरान स्व. रामकुंवर सिंह इंटर कालेज सिंहपुर कटहन में हुई मासूम किशन की हत्या में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए हीरालाल ने गुहार लगाई। इस पर दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्यालय की जांच कराई जाएगी और दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद जिलाधिकारी ने गांव में निर्मित सीसी मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, एसडीएम बाबूलाल, तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा, परियोजना निदेशक शिवकुमार पांडेय, ब्लाक प्रमुख डा. कैलाश यादव, बीडीओ पूर्णमासी राम  आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें