फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा और सपा पर साधा निशाना

विज्ञापन
लालगंज में बसपा के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
लालगंज। नगर पंचायत लालगंज के राम-जानकी मैदान में रविवार को बसपा का कार्यकर्ता महासम्मेलन में मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्र ने पंकज कुमार को लालगंज विधानसभा का प्रभारी घोषित किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिनेश चंद्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से वंचित और शोषित समाज को अधिकार दिलाने का काम किया। आरक्षित सीटों का प्रावधान इसलिए किया गया, ताकि वंचित समाज के लोग विधानसभा, लोकसभा और जिला पंचायत जैसे सदनों में पहुंचकर अपनी आवाज उठा सकें।
उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के संघर्ष और पूर्वजों के इतिहास को जानने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए दोनों को एक-दूसरे का सहयोगी बताया। सपा के पीडीए विमर्श पर भी उन्होंने सवाल उठाए। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, भरत सिंह मऊ, पूर्व सांसद डॉ. बलिराम, ओमकार शास्त्री, इंदू चौधरी, हीरालाल गौतम, अरविंद कुमार, अशोक सोनकर, मदन राम, नीरज सिंह, साहिब अंसारी, विजय कुमार, अरुण सिंह, गुफरान, ताबीज और अशोक महाप्रधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मुख्य कोऑर्डिनेटर डॉ. विजय प्रताप ने की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें