फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही नहीं पहुंचे अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले

Fri, 24 Nov 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर शुक्रवार को महराजगंज विकास खंड के आसपास काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन


लेकिन निर्धारित समय तक अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष गौतम नहीं पहुंचे और ना ही कोई अन्य सदस्य चर्चा में भाग लेने के लिए पहुंचा। दो बजे अविश्वास प्रस्ताव पर आयोजित बैठक को निरस्त कर दिया गया।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष गौतम ने 25 अक्टूबर को 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।
विज्ञापन


जिस पर जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए एसडीएम सगड़ी रविरंजन को नामित करते हुए 24 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि निर्धारित की। शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर महराजगंज ब्लाक पर काफी गहमा गहमी देखने को मिली।

प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। प्रशासन द्वारा ब्लाक परिसर के इर्द गिर्द काफी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चर्चा के लिए दोपहर 12 बजे से दो बजे तक का समय निर्धारित था।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए नामित किए गए उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन दोपहर 12 बजे ब्लॉक परिसर में पहुंच गए। लेकिन निर्धारित समय के अंदर तक कोई भी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य चर्चा के लिए उपस्थित नहीं हुआ और दो बजे बैठक निरस्त कर दी गई।

महराजगंज विकास खंड में कुल 94 निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिसमें से अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए 48 सदस्यों की आवश्यकता थी। लेकिन लगभग एक बजे ही वर्तमान प्रमुख रूदल प्रसाद सोनकर के खेमे में लगभग 75 बीडीसी सदस्य जुट चुके थे।

जिससे उनके खेमे में जश्न का माहौल था। वहीं बसपा खेमे का कुछ अता पता नहीं चल रहा था बल्कि सुभाष गौतम से फोन पर संपर्क करने पर बराबर यह दावा किया जा रहा था की मात्र कुछ सदस्यों की कमी है जिसका इंतजाम होते ही हम ब्लॉक परिसर में पहुंचने वाले हैं।

वहीं ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर के साथ विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार यादव के आवास पर काफी संख्या में पूर्व मंत्री वसीम अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और जन प्रतिनिधि एकत्रित थे।

जैसे ही अविश्वास प्रस्ताव की समय सीमा समाप्त हुई लोगों ने एक दूसरे को माल्यार्पण कर नारे लगाने शुरू कर दिए। ब्लाक प्रमुख काफी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ब्लाक परिसर की तरफ बढ़े लेकिन सीओ सगड़ी ने मौके पर पहुंचकर आचार संहिता का हवाला देते हुए ब्लॉक गेट से लोगों को वापस कर दिया।

अविश्वास प्रस्ताव पर हुए हस्ताक्षर की जांच की मांग
कटानी बाजार। अविश्वास प्रस्ताव के लिए निर्धारित समय बीत जाने के बाद ब्लाक प्रमुख रुदल सोनकर के साथ पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद और विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू ब्लॉक परिसर पहुंचे।

जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी से शिकायत किया कि अविश्वास प्रस्ताव के प्रार्थना पत्र पर फर्जी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर थे। जबकि सारे क्षेत्र पंचायत सदस्य हमारे साथ हैं और वह अपना शपथ पत्र देने के लिए तैयार हैं।

इसकी जांच कराई जानी चाहिए। जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि यदि आप लोगों द्वारा जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें