फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव की जीत से जनपद के शिक्षकों में हर्ष

विज्ञापन
नव निर्वाचित गोरखपुर क्षेत्र शिक्षक एमलसी ध्रुव कुमार का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव का परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया है। जिसमें उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के उम्मीदवार ध्रुव कुमार त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया है। उनकी ऐतिहासिक विजय से जनपद के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। इस जीत के लिए शिक्षकों ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी की बेदाग छवि और शिक्षक हित में किए गए कार्यों की जीत बताया।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें सपा और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। इसके अलावा जनपद के भी तीन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह, अजय सिंह और रामजन्म सिंह ताल ठोंक रहे थे। एक दिसंबर को हुए मतदान में जनपद के 5133 मतदाताओं में से 3772 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को संपन्न हुई मतगणना में पूर्व एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी पर शिक्षकों ने एक बार फिर से अपना भरोसा जताया। जिसका परिणाम रहा कि वह तीसरी बार इस क्षेत्र से शिक्षक विधायक चुने गए। उनकी जीत से जनपद के उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। उनका कहना है कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षकों की समस्याओं पर किसी मंच और सदन में उठाने से पीछे नहीं हटते। शिक्षक हित में वह कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उनकी बेदाग छवि के कारण भी शिक्षकों ने एक बार फिर से उन्हें अपना नेता चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें