फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार चुने गए ध्रुव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। बहु प्रतिक्षित भाजपा के आजमगढ़ व लालगंज के जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को पार्टी कार्यालय में की गई। जिला चुनाव अधिकारी जयपाल जी मस्त के द्वारा दोनों सीटों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। दूसरी बार ध्रुव कुमार सिंह को आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष व विनोद राजभर को लालगंज के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ध्रुवकुमार सिंह वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक आजमगढ़ सदर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। एक बार फिर पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि आजमगढ़ जनपद में भाजपा आज़मगढ़ सदर और लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए जनवरी में आवेदन लिए थे। जिसमें आज़मगढ़ सदर जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल समेत 56 लोगों ने आवेदन किया था। वहीं लालगंज जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समेत 43 लोगों ने आवेदन किया था। यूं तो जिलाध्यक्षों की घोषणा दिसंबर तक होनी थी लेकिन आपसी खींचतान व सामाजिक समीकरण ठीक से न बैठने से कई जिलों में जिलाध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। लिहाजा नए सिरे से तय किए गए जिलाध्यक्षों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई। जिसके बाद आज जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। इस घोषणा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए जिले की कमान सौंपी है। वहीं लालगंज से विनोद राजभर को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके पूर्व वह 2020 से 2023 के बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को आजमगढ़ लोकसभा सीट पर जीत मिली थी। पार्टी ने एकबार फिर से उन पर भराेसा जताते हुए दोबार पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

वहीं लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर अतरौलिया क्षेत्र के गनपतपुर गांव के निवासी हैं। विनोद राजभर ने 2009 में गुजरात में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद 2015 में अपने गृह जनपद आजमगढ़ से सक्रिय सदस्य बने। 2016 में आजमगढ़ जिला भाजपा के मंत्री बने। 2019 में पिछड़ा मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बने और 2021 तक रहे। इसके बाद 2021 से प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा हैं। उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताते उन्हें लालगंज सुरक्षित क्षेत्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें