फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: भाजपा पर धर्मेंद्र यादव ने किया तंज, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही

Sat, 28 Feb 2026 10:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: सपा सांसद धर्मंद्र यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विकास कार्यों के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। कहा कि एसआईआर के कारण आमजन को काफी समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
पीडीए की बैठक को संबोधित करते सांसद धर्मेंद्र यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन, सत्ता का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर बेइमानी से चुनाव जीतना चाहती है। उसका संविधान व लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। केवल दमन, अत्याचार व फर्जी मुकदमों में फंसाकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। जिसको समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि लोग संघर्ष कर और मुस्तैदी से खड़े होकर भाजपा के फॉर्म-7 को भरने में नाकाम किया।

विज्ञापन


वे शनिवार को समाजवादी पार्टी की एसआईआर के सिलसिले में पीडीए भवन मुख्य पार्टी कार्यालय अनवरगंज पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारें जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं। 

विज्ञापन

सियासी तंज भी किया

देश में प्रधानमंत्री ने अमेरिका से रेट डील कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल व अन्य कई पूंजीवादी मुल्कों से हथियार लेने का समझौता किया है, जो हमारे मित्र देश थे, उन्हें छोड़ दिया है। एपस्टीन में सरकार के मंत्रियों व नेताओं का नाम आने से भारत देश का अपमान हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है निवेश के नाम पर केवल घोषणाएं हो रही हैं।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक आलमबदी आजमी, डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, डॉ. एचएन सिंह पटेल, बेचई सरोज, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें