फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा हिमांचल के घरवां दूअरवां...

Thu, 19 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर परिसर में मंगलवार की रात भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों को सुनाकर लोगों को भक्ति रस के सागर में गोता लगाने को मजबूर कर दिया। इस दौरान लगे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


भक्ति संध्या की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद, भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास ने ‘निमिया की डाड़ मईया डालेली झुलुअवा हो कि झूली हो झूली ना’ सुनाया तो पंडाल में उपस्थित श्रोता झूम उठे। इसी क्रम में उन्होंने ‘जीभ लटकल होई गले मुंडमाला’ सुनाया तो हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।

शिव विवाह गीत ‘राजा हिमांचल के घरवां दूअरवां अइलैं बउरहवा ए माई’ पर तो भक्त अपने जगह पर खड़े होकर नाचने लगे। इसी क्रम में आशा यादव, राजेश रंजन, शनि दुलरुआ, अरुण सिंह अनारी आदि गायकों ने भी अपने भक्ति गीतों से लोगों को भक्तिरस के सागर में गोता लगवाया। समापन आरती के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, राजकुमार शर्मा, रंगकर्मी सुनील विश्वकर्मा, प्रह्लाद जायसवाल, बहादुर मिश्र, रामप्रित मिश्र, डा. दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें