फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
पाल्हमेश्वरी मां का किया गया श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। कई भक्तों ने कड़ाही चढ़ाकर मनौती मांगी।
विज्ञापन

नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मां दुर्गा मंदिर, बड़ादेव और रैदोपुर के देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पल्हना के मां पाल्हमेश्वरी धाम और ठेकमा के मजा नेवादा स्थित मां अष्टभुजा धाम में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
मां अष्टभुजा धाम में भीड़ इतनी रही कि मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। फूलपुर के शंकर तिराहा, श्रीराम जानकी मंदिर, बुढ़िया मां मंदिर, जय मां भवानी मंदिर और बाबा परमहंस की कुटी में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

निजामाबाद : भैरोपुर कला ग्राम सभा में स्थित मां शीतला दरबार में भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे दिन के स्वरूप मां कूष्मांडा का दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर कमेटी के सदस्यों की ओर से सुबह तीन घंटे तक लगातार भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गायक कलाकार जेपी मद्धेशिया ने प्रसिद्ध देवी गीत ‘निमिया के डरिया मैया डाले ली झुलुववा’ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। गीत पर भक्तों ने जमकर माता के जयकारे लगाए।
लालगंज : अमिलिया में मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन भाजपा के लालगंज मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। रमेश गुप्ता और उनकी पत्नी गीता गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन किया।
नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ चिंटू, शिवम सिंह, प्रशांत सिंह और राहुल गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। अरुण कुमार सिंह ने दल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ईश्वर मद्धेशिया, हरेंद्र सिंह, आदर्श सिंह, शशिकांत रावत आदि मौजूद रहे। अंत में रमेश गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
पल्हना : शारदीय नवरात्र के चौथे दिन पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से पहुंचे भक्तों ने नारियल, चुनरी और फूल-माला चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां के जयकारों और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें