फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रावणी अमावस्या पर शिवालय में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
अतरौलिया नगर पंचायत के बिरुआपुर वार्ड स्थित प्राचीन शिवालय में भजन-कीर्तन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
श्रावण माह की श्रावणी अमावस्या पर नगर पंचायत के बिरुआपुर वार्ड स्थित प्राचीन शिवालय में बुधवार शाम भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शाम होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भजन-कीर्तन के चलते देर रात तक वातावरण भक्तिमय बना रहा। युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।
विज्ञापन

आयोजक बलदेव निषाद ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से श्रावण अमावस्या पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्राचीन शिवालय के प्रति क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि सावन में यहां सच्चे मन से भगवान शिव से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें