फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बड़ादेव मंदिर में महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
जहानागंज के धरवारा में नौ दिवसीय 90वें श्री पंचकुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ में हवन-पूजन करते लोग। - फोटो : 1
विज्ञापन
सुबह की पहली किरण के साथ ही धरवारा ग्रामसभा स्थित बड़ादेव पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय 90वें श्री पंचकुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

कोई हाथ जोड़कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहा है तो कोई भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना में जुटा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।
काशी से आए वैदिक आचार्य पंडित कपिल देव शर्मा के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की आहुतियां दी। मुख्य यजमान श्री श्री 108 लाल दास महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानस वक्ता रामेश्वरानंद महाराज ने श्रीराम कथा में छठवें दिन भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और लीलाओं का वर्णन किया। शेरपुर कुटी के महंत एवं यज्ञकर्ता श्री श्री 1008 रामकृष्ण दास महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन चार को होगा। पांच को दोपहर दो बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें