फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 58547 लाख से होंगे विकास कार्य

Tue, 14 Apr 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी और सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास मंत्री अंबिका चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास योजना की बैठक संपन्न हुई। इसमें 2015-16 में जिले में विकास के लिए 58547 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया। जो गत वित्तीय वर्ष 2014-15 के बजट से 25100 लाख रुपया अधिक है। यह बजट केंद्रांश और राज्यांश दोनों को सम्मिलित करके निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा वर्ष 2015-16 के लिए विभागवार जो बजट अनुमोदित किया गया है, उसमें मुख्य रूप से लघु सीमांत कृषकों के लिए 560 लाख, पशु चिकित्सा सेवा और अन्य के लिए 217.480 लाख, दुग्ध संघों और समिति की सुदृढ़ीकरण, पुनर्गठन आदि के लिए 130.85 लाख, सामाजिक वानिकी योजना के लिए 284.65 लाख, ग्राम विकास के विशेष कार्यक्रम के लिए 382.30 लाख, मनरेगा के लिए 13077लाख, पंचायती राज के अंतर्गत समग्र ग्रामों में निर्माण के लिए 1050 लाख, सड़क और पुल के लिए 10081.79 लाख, स्थानीय पर्यटन विकास के लिए 200 लाख, सर्वशिक्षा अभियान के लिए 3819.50 लाख समेत अन्य विभाग की जो कार्ययोजनाएं बनाई गई, उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

मौके पर प्रदेश कारागार मंत्री बलराम यादव, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, श्यामनरायण यादव, सीडीओ एके मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें