फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को सत्यापन में मिला झोल, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर के निर्देश पर मंडलीय अधिकारियों ने ब्लाक महाराजगंज और अजमतगढ़ की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की स्थलीय सत्यापन किया। इसमें शौचालय, आवास, हैंडपंप आदि में कई कमियां पाई गईं। रिपोर्ट मिलने के बाद क मिश्नर कनक त्रिपाठी ने डीएम को डीपीआरओ, डीएसओ, बीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण आख्या में कहा गया है कि ब्लाक महराजगंज के भीलमपुर में 10 शौचालय अपूर्ण पाए गए और 38 शौचालय शुरू ही नहीं हुए है। दो प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण भी अपूर्ण हैं। आवास के नौ लाभार्थी अपात्र मिले और दो के बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिली। प्रावि के हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं मिला। दो लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा था। अजमतगढ़ के चौको खुर्द में 17 शौचालय अपूर्ण थे। दो मृतकों को विधवा पेंशन मिल रही थी। भुवना बुजुर्ग गांव में 36 शौचालय अपूर्ण मिले,17 का काम शुरू नहीं हुआ था। महराजगंज के देवारा त्रिपुरारपुर आइमा में 31 शौचाल अपूर्ण मिले। अजमतगढ़ के ही बनकटिया में एक पीएम आवास अपूर्ण, एक को विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें