फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ही कर सकते हैं विकास

Mon, 02 Feb 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का जिले से बेहद लगाव था। जब जबकि वह यहां के सांसद हैं तो जिले का विकास उनके हाथों होगा।
विज्ञापन


सांसद चुने जाने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में आ रहें हैं, तो कितना तोहफा साथ लाएंगें, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

 परिवहन मंत्री रविवार को नेहरु हाल के सभागार में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में अपने विचार रख रहे थे।

संबोधन में बोले कि छह फरवरी को सठियांव चीनी मिल परिसर में जो समारोह संपन्न होगा, उससे जिले के विकास की तकदीर बदल जाएगी। कहा कि मुलायम सिंह के आने पर कई योजनाओं का पिटारा खुलेगा।

पल्हनी ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव ने कहा कि आजमगढ़ में विकास मुलायम सिंह के द्वारा ही होगा। मुहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख विजय यादव ने कहा कि सठियांव में मुलायम सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने किया।

इस मौके पर सुरेश यादव, एसके सत्येन, रामदास यादव, मूलचंद यादव, अबरार अहमद, जय सिंह, हरिश्चंद्र निषाद, अशोक तिवारी, गिरीश मौर्य, अनिल शुक्ल, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन महाप्रधान शिवमूरत यादव ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें