आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने जनपद की नगर पालिका, टाउन एरिया और कस्बा के बाजारों के लिए साप्ताहिक बंदी को स्वीकृति दे दी है। आजमगढ़-मुबारकपुर नगर पालिका, सरायमीर, निजमाबाद, फूलपुर, अतरौलिया टाउन एरिया क्षेत्र के सैलून मंगलवार और ड्राई क्लीनर, लाण्ड्री एवं कपड़े की धुलाई से संबंधित प्रतिष्ठान बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे।
आजमगढ़ नगर पालिका में सिविल लाइन, कलेक्ट्री कचहरी, रोडवेज, रैदोपुर, चौक क्षेत्र से ब्रम्हस्थान, पहाड़पुर बिलरिया की चुंगी, हर्रा की चुंगी, गुलामी का पुरा में रविवार को अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान तथा नदी के उस पार सिधारी, नरौली, सर्फुद्दीनपुर, बेलईसा, हरवंशपुर में शनिवार को अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सरायमीर टाउन एरिया में सोमवार को, मुबारकपुर नगर पालिका में मंगलवार, फूलपुर टाउन एरिया में बुधवार, निजामाबाद टाउन एरिया में शनिवार, अतरौलिया में मंगलवार, लालगंज में शनिवार, ठेकमा बाजार में बुधवार, जीयनपुर में शनिवार, रानी की सराय बाजार में बुधवार, बिलरियागंज में शुक्रवार, मेंहनगर में बुधवार, कप्तानगंज बाजार में बुधवार, जहानागंज बाजार में शनिवार, महराजगंज टाउन एरिया में शनिवार, लाटघाट बाजार में शनिवार ौर मेहनाजपुर बाजार में शनिवार को अन्य दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।