फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में हुआ मतगणना केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 19 अप्रैल को मतदान के बाद सभी मतपेटियों को ब्लाक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूमों में रख दिया जाएगा। इसके बाद यही पर दो मई को मतगणना होगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी विकास खंडों में मतगणना केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है।
विज्ञापन

रानी की सराय विकास खंड की मतगणना कृषि महाविद्यालय कोटवा, तहबरपुर की गणेश इंटर कालेज महुआर, मिर्जापुर की फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज दाउदपुर, पल्हनी की सर्वोदय महिला डिग्री कालेज हरबंशपुर, लालगंज की श्री शारदा माता प्रसाद डिग्री कालेज मई खरगपुर श्रीरामगंज, ठेकमा की राजनरायन सिंह सम्मोपुर पालीटेक्निक कालेज तम्मरपुर, तरवां की सेंट जेवियर्स स्कूल तरवां, मेंहनगर की राधा कृष्ण इंटर कालेज खरिहानी, जहानागंज की श्री हरिशंकर जी महाविद्यालय रामपुर, सठियांव की पीपीएस फार्मेसी कालेज भटौरा, बिलरियागंज की जमियतुलफलाह बिलरियागंज, अजमतगढ़ की नवोदय विद्यालय नवोदय नगर जीयनपुर, महराजगंज की महाराजगंज इंटर कालेज, हरैया की स्वामी सहजानंद महाविद्यालय, फूलपुर की फरहान कांवेंट पब्लिक स्कूल उदपुर, पवई की कृषक इंटर कालेज बागबहार, मार्टीनगंज की बाबा विश्वनाथ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी पालीटेक्निक कालेज अमनावें, कोयलसा की गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अतरौलिया की रामनाथ धनंजय स्मारक महिला महाविद्यालय जगदीशपुर, अहरौला की प्राणपति देवी इंटर कालेज पारा और पल्हना विकास खंड की मतगणना सांई कालेज आफ एजुकेशन लफिया में संपन्न कराई जाएगी। मतदान के पल्हना विकास खंड की सभी पोलिंग पार्टियां यहीं पर मतपेटियों को जमा करेंगी। क्योंकि यहीं पर ही स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें