फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 701 ने अपलोड कीं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी, 17 अगस्त को जारी होगी संभावित सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले के 806 विद्यालयों में से 701 ने परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय की अवस्थापना, भौतिक संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सूचनाएं अपलोड की थीं।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर गठित समितियों ने इन सूचनाओं का स्थलीय सत्यापन तीन अगस्त तक पूरा कर लिया। इसके बाद सत्यापन के आधार पर संशोधित सूचनाएं सोमवार यानी 10 अगस्त तक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गईं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपनी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विवरण वेबसाइट पर अपलोड करना था।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय समितियों ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और दर्ज सूचनाओं का सत्यापन किया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिषद की ओर से संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।
डीआईओएस ने बताया कि 17 अगस्त तक संभावित केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों की मान्यता, परीक्षार्थियों के आवंटन, विद्यालयों के बीच दूरी और अन्य निर्धारित मानकों को लेकर आपत्तियां मांगी जाएंगी।

18 सितंबर तक अंतिम केंद्रों की सूची पर लगेगी मुहर
आजमगढ़। संभावित केंद्रों की सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए 22 अगस्त से 14 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। आपत्तियों के निस्तारण और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 सितंबर तक परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण कर दिया जाएगा। इससे पहले विद्यालयों की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और संसाधनों की जांच को केंद्र निर्धारण की अहम कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें