फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिप्टी एसपी सभाजीत चौहान को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

विज्ञापन
डिप्टी एसपी सभाजीत चौहान। स्रोत-स्वयं - फोटो : ARchive
विज्ञापन
विकास खंड तरवां के रासेपुर निवासी डिप्टी एसपी सभाजीत चौहान को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है। विवेचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के जिन पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है, उनमें उनका नाम भी शामिल है। इस उपलब्धि से उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वर्तमान में सीबीआई लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी सभाजीत चौहान ने अगस्त 2025 में सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर और अन्य कर्मियों के खिलाफ दर्ज रिश्वतखोरी के मामले की विवेचना की थी। इस मामले में आरोपियों को दस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। विवेचना में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुल 22 पुलिसकर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 31 अक्तूबर को पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की गई थी। पदक के लिए चयनित होने पर सभाजीत चौहान ने इसे गौरव का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें